तीन स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट का एमपी में हुआ भंडाफोड़, 20 लोग पकड़े गए

उज्जैन (मध्य प्रदेश) में तीन स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने नौ युवतियों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक चीज़ें भी बरामद हुई हैं। बकौल पुलिस, हिरासत में ली गईं युवतियां असम, मिज़ोरम और मणिपुर की रहने वाली हैं।