inshorts

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि कानून निरसन विधेयक को मंज़ूरी दिए जाने के साथ ही तीनों कृषि कानून आधिकारिक तौर पर रद्द हो गए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, “इसे कृषि कानून निरसन अधिनियम, 2021 कहा जाएगा।” पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।