तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है: युद्धपोत डूबने के बाद रूसी सरकारी टीवी की होस्ट

रूसी सरकारी टीवी चैनल (रशिया-1) की होस्ट ओल्गा स्कैबेयवा ने रूसी युद्धपोत 'मोस्कवा' के डूबने के बाद कहा कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने दर्शकों से कहा, "अगर हम नाटो से नहीं तो…उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ निश्चित तौर पर लड़ रहे हैं।" गौरतलब है, यूक्रेन ने 2 मिसाइल हमले कर 'मोस्कवा' को डुबोने का दावा किया था।