तीसरी बार पिता बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, शेयर की नवजात बेटी की तस्वीर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं और उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। मान ने बेटी की तस्वीर ऑनलाइन शेयर कर बताया कि पत्नी व बेटी दोनों स्वस्थ हैं। मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर थीं जिनसे उनके 2 बच्चे हैं और 2015 में मान व इंदरप्रीत का तलाक हुआ था।