तीसरी शादी के एक दिन बाद यूपी में रेलवे ट्रैक पर मृत मिला राजस्थान का शख्स, दुल्हन लापता

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला से तीसरी शादी करने के एक दिन बाद राजस्थान निवासी श्रवण कुमार (30) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। बकौल रिपोर्ट, श्रवण ने रविवार को शादी के बाद घरवालों को तस्वीरें भी भेजी थीं। पुलिस ने लापता दुल्हन समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।