तीसरे वनडे में शार्दुल की जर्सी पहनकर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे धवन, तस्वीरें वायरल
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय ओपनर शिखर धवन को शार्दुल ठाकुर की जर्सी पहने देखा गया। वायरल हुई तस्वीरों में धवन द्वारा पहनी गई जर्सी पर शार्दुल के नाम पर टेप लगा हुआ था लेकिन उनका जर्सी नंबर 54 दिख रहा था। इससे पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दीपक हुड्डा को प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहने देखा गया था।