युद्ध के बीच एक यूक्रेनी महिला का रूसी सैनिक से सवाल-जवाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में महिला को सैनिक से 'तुम यहां क्या कर रहे हो?' कहते सुना जा सकता है। महिला ने सिपाही को सूरजमुखी के बीज देते हुए कहा, "इन्हें अपनी जेब में रखो...यहां तुम्हारे मरने पर कम-से-कम फूल तो खिलेंगे।"