वनडे व टेस्ट सीरीज़ के लिए बांग्लादेश जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में फोटोग्राफर्स द्वारा तस्वीरें खींचे जाने पर रोहित 'क्या करते हो तुम लोग इतनी फोटो लेकर' कहते सुने जा सकते हैं। इसके बाद एक फोटोग्राफर ने कहा, "यह हमारी ड्यूटी है।"