inshorts

तुम्हारे बिना ज़िंदगी की कल्पना नहीं कर सकता मिशेल: शादी की 29वीं सालगिरह पर ओबामा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शादी की 29वीं सालगिरह पर पत्नी मिशेल ओबामा के नाम पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "पिछले 29 साल में दुनिया को तुम्हें एक बेटी, मां, वकील, लेखक, देश की प्रथम महिला...मेरी सबसे अच्छी दोस्त के रूप में जानते देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं तुम्हारे बिना अपनी ज़िंदगी की कल्पना नहीं कर सकता।"