inshorts

तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं: पुलवामा हमले पर सीआरपीएफ

पुलवामा हमले की बरसी पर सीआरपीएफ ने ट्वीट किया है, "तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।" सीआरपीएफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "हम भूले नहीं हैं, हम कभी नहीं भूलेंगे।" पुलवामा में 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।