मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) की जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सिपाही को अपशब्द बोलती दिख रही हैं। अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के वीडियो में वह सिपाही का नाम लेते हुए कह रही हैं, "तुम्हें गाली देने का मन करता है...मुफ्त का खाना खाने आए हो...सिपाही हो, इतना ही सोच सकते हो।"