पूर्वी यूक्रेन में नया आक्रमण शुरू करने के बाद रूस ने यूक्रेनी सेना से 'तुरंत हथियार डालने' को कहा है। अधिकारियों और मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन के पूर्वोत्तर में खारकीव, दक्षिण में मीकोलायिव और दक्षिण पूर्व में ज़ापोरिज़झिया में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई है जबकि फ्रंट लाइन के पास मुख्य केंद्रों में हवाई हमले के सायरन बजते सुनाई दिए।