नाटो ने फिनलैंड और स्वीडन को संगठन में शामिल होने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। दरअसल, नाटो के सभी 30 सदस्य देशों ने मैड्रिड में हुए शिखर सम्मेलन में इस निर्णय पर सहमति व्यक्त की थी। यह फैसला नाटो में नॉर्डिक देशों की सदस्यता का विरोध कर रहे तुर्किये द्वारा निर्णय पर सहमत होने के बाद लिया गया है।