तुर्किये में भूकंप से ₹2.8 लाख करोड़ के नुकसान का अनुमान: वर्ल्ड बैंक

वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 6 फरवरी को आए दो भीषण भूकंप से तुर्किये में अनुमानित $34.2 बिलियन (₹2.8 लाख करोड़ से अधिक) का प्रत्यक्ष नुकसान हुआ। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, रिकवरी और पुनर्निर्माण में संभवत: इसकी दोगुनी लागत आएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, "लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स के कारण...नुकसान का अनुमान बढ़ सकता है।"