inshorts

तुर्की में सुरक्षाबलों ने कम-से-कम 21 आई.एस. संदिग्धों को हिरासत में लिया

तुर्की के सुरक्षाबलों ने मंगलवार को आतंकी संगठन आई.एस. समूह के कम-से-कम 21 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध नए साल की पूर्व संध्या पर हमले की योजना बना रहे थे। बयान के मुताबिक आई.एस. समूह के वित्तीय संसाधनों का खुलासा करने के उद्देश्य से इस ऑपरेशन को किया गया।