टेगा इंडस्ट्रीज़ ने 1 दिसंबर को खुलने वाले ₹619.23 करोड़ के अपने आईपीओ के लिए ₹443-453/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारकों और प्रवर्तकों के 1.37 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए बेचे जाएंगे। वर्तमान में प्रवर्तकों की कंपनी में 83.21% हिस्सेदारी है जो आईपीओ के बाद घटकर 77.21% पर आ जाएगी।