तेजस्विन शंकर ने तोड़ा डिकैथलॉन का नैशनल रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

भारतीय ऐथलीट तेजस्विन शंकर ने मंगलवार को हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में मेन्स डिकैथलॉन इवेंट में रजत पदक जीता। इवेंट में 24-वर्षीय शंकर 7,666 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और नैशनल रिकॉर्ड तोड़ा। डिकैथलॉन में 1974 के बाद भारत का यह पहला पदक है। इवेंट में चीनी ऐथलीट ने 7816 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।