inshorts

तेजस्वी ने लिया पटना में तिरंगा थामे टीईटी अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज का संज्ञान, बैठी जांच

पटना (बिहार) में सोमवार को सीटीईटी/बीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों के नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन में तिरंगा थामे टीईटी अभ्यर्थी पर एक एडीएम द्वारा लाठीचार्ज करने को लेकर ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जांच बिठाई है। उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मामले का संज्ञान लेकर ज़िलाधिकारी से बात की थी और कहा कि दोषी मिलने पर अधिकारी पर कार्रवाई होगी।