तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद महिला को एमपी में कुचला, हुई मौत

रतलाम (मध्य प्रदेश) में एक तेज़ रफ्तार कार ने शनिवार को एक बाइक को टक्कर मारने के बाद उससे गिरी 40-वर्षीय महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का भाई भी हादसे में घायल हुआ। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।