inshorts

तेज़ रफ्तार कार ने साइकल सवार 2 बच्चों को राजस्थान में मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

हनुमानगढ़ (राजस्थान) में एक तेज़ रफ्तार कार ने साइकल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार की टक्कर से बच्चे कई फीट हवा में उछलने के बाद सड़क किनारे गिर गए।