तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने डिवाइडर जंप करने के बाद स्कूटर सवार महिला को मारी टक्कर

कर्नाटक के मंगलुरु में तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार द्वारा डिवाइडर जंप करने के बाद स्कूटर सवार महिला को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि डिवाइडर पर खड़ी एक अन्य महिला इस तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।