तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक आवासीय सरकारी स्कूल की करीब 120 छात्राएं सोमवार को स्कूल का खाना खाने के बाद बीमार हो गईं। डॉक्टर के अनुसार, लगभग 19 छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने स्कूल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।