तेलंगाना में बेटे की गांजे की लत से नाराज़ महिला ने उसकी आंखों में मला मिर्च पाउडर
सूर्यापेट (तेलंगाना) ज़िले में 15-वर्षीय बेटे की गांजे की लत से नाराज़ एक महिला ने उसे पोल से बांधने के बाद उसकी आंखों में मिर्च पाउडर मल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक अन्य महिला को युवक का हाथ पकड़े जबकि युवक को जलन से चीखते हुए देखा जा सकता है।