तेलंगाना में हॉस्टल के खाने में कथित मरी हुई छिपकली मिलने के बाद 33 छात्राएं हुईं बीमार
तेलंगाना के वारंगल ज़िले में सोमवार को सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल का खाना खाने के बाद करीब 33-छात्राओं ने उल्टी व पेट दर्द की शिकायत की। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसने खाने में मरी हुई छिपकली देखी थी। बकौल डॉक्टर्स, गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत स्थिर है।