inshorts

तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत

तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी के काफिले की एक वाहन की चपेट में आने से सोमवार को मेढक ज़िले में एक 55-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। शख्स के सड़क पार करने के दौरान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन ज़ब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस को चालक पर लापरवाही का संदेह है।