तेलंगाना सरकार ने मृतक मेडिकल छात्रा के परिवार को ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का किया एलान

तेलंगाना सरकार ने कथित तौर पर रैगिंग को लेकर सुसाइड की कोशिश करने वाली मेडिकल के पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स की छात्रा डॉक्टर प्रीति की मौत के बाद उनके परिवार को ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है। सोमवार को जनगांव में प्रीति का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीति की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी।