तेज़ रफ्तार प्राइवेट बस के नदी में गिरने से एमपी में दो लोगों की हुई मौत, कम-से-कम 15 घायल

खंडवा (मध्य प्रदेश) में इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार प्राइवेट बस के नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 15 घायल हो गए। बकौल पुलिस, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जो इलाज के लिए इंदौर भेजे गए हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे।