तेज़ रफ्तार मर्सिडीज़ कार की ट्रक से टक्कर के बाद दिल्ली में 2 लोगों की मौत, 3 घायल
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में शनिवार तड़के एक फ्लाईओवर पर चलती ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद मर्सिडीज़ कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, पीड़ित फरीदाबाद में आयोजित एक शादी से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। ट्रक चालक की तलाश जारी है।