कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र ने कहा है कि मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने ₹23,123 करोड़ के आपातकालीन कोविड-19 रेस्पॉन्स पैकेज-II (ईसीआरपी-II) में से 17% का ही उपयोग किया है। बकौल केंद्र, "राज्यों/यूटी को आईसीयू बेड...ऑक्सीजन बेड…आदि के मामले में ईसीआरपी-II के तहत व्यावहारिक प्रगति में तेज़ी लाने को कहा गया है।"