तो आप कह रहे हैं टेस्ट छोड़ दें?: रिपोर्टर की टिप्पणी 'टी20 पर फोकस करना चाहिए' पर बाबर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में पाकिस्तान के 0-2 से पिछड़ने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म से एक रिपोर्टर ने कहा, "फैन्स का कहना है कि बाबर और मोहम्मद रिज़वान को टी20 पर फोकस करना चाहिए।" बाबर ने रिपोर्टर को बीच में टोकते हुए जवाब दिया, "तो आप कह रहे हैं टेस्ट छोड़ दें?"