तोते के काटने पर चीखने लगीं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल; वायरल हुई तस्वीर
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को जर्मनी में जारी चुनाव अभियान के दौरान एक पक्षी पार्क का दौरा करते समय एक तोते ने काट लिया। मर्केल को तोतों को खिलाते हुए देखा गया था और इस दौरान उनमें से एक ने उनके हाथ पर चोंच मार दी जिसके बाद वह चीखने लगीं। उनकी प्रतिक्रिया वाली तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है।