आगामी त्योहारी सीज़न, किसानों के विरोध प्रदर्शन और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने व कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ पुलिस ने 8 नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कंटेनमेंट ज़ोन नहीं घोषित किए इलाकों में 50% क्षमता के साथ रेस्टोरेंट, जिम, स्पोर्ट स्टेडियम और थिएटर खोलने की अनुमति है।