त्योहारों के मद्देनज़र 32 और विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, पहले से चल रही हैं 179 विशेष ट्रेनें
भारतीय रेल ने आगामी त्योहारों को देखते हुए अलग-अलग स्टेशनों से अतिरिक्त 32 विशेष ट्रेनें (जोड़ों में) चलाने की घोषणा की है। इससे पहले रेलवे ने 179 विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की थी। ये ट्रेनें दरभंगा, आज़मगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुज़फ्फरपुर, फिरोज़पुर, पटना, कटिहार और अमृतसर जैसे प्रमुख स्टेशनों से संचालित होंगी और कुल 2561 फेरे लगाएंगी।