inshorts

त्रिपुरा में 2 महिला पत्रकारों पर एफआईआर, उन्होंने होटल से नहीं निकलने देने का लगाया आरोप

त्रिपुरा में कुछ दिन पहले हुई हिंसा पर रिपोर्टिंग करने गईं समृद्धि सकुनिआ और स्वर्णा झा नामक 2 महिला पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, उन पर मुस्लिम घरों में जाकर हिंदुओं व राज्य सरकार के खिलाफ भड़काऊ बातें बोलने का आरोप है। बकौल समृद्धि, उन्हें होटल के बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।