खोवाई (त्रिपुरा) की एक अदालत ने 26 नवंबर, 2021 को अपनी 2 नाबालिग बेटियों, अपने भाई व एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की हत्या करने के दोषी 41-वर्षीय प्रदीप देब रॉय नामक शख्स को मौत की सज़ा सुनाई है। बकौल रिपोर्ट, पुलिस की जांच में पाया गया था कि दोषी की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है।