त्रिपुरा सरकार ने स्कूल परिसरों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक

त्रिपुरा सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए खेल के मैदान सहित स्कूल के किसी भी संसाधन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। अधिसूचना के अनुसार, किसी भी अन्य कार्यक्रम के संचालन के लिए भी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। वहीं, पहले से किए गए उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।