त्रिपुरा सीएम ने सड़क दुर्घटना में घायल एमबीबीएस डॉक्टर का किया इलाज, शेयर की तस्वीरें

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने मंगलवार को दोपहिया वाहन चलाते समय दुर्घटना का शिकार हुए एक एमबीबीएस डॉक्टर का इलाज किया। इसकी तस्वीरें अपने 'X' हैंडल पर शेयर कर उन्होंने लिखा, "अपने पुराने कार्यस्थल जाने का मौका मिला। मरीज़ का राइट सब-कोन्डिलर फ्रैक्चर हो गया था। पीड़ित पूर्व में मेरा छात्र रह चुका है।"