गोमती ज़िले की एक अदालत ने त्रिपुरा में फर्ज़ी खबरों के प्रकाशन के ज़रिए सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार दो महिला पत्रकारों (समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा) को जमानत दे दी। बकौल अधिवक्ता पीयूष विश्वास, कोर्ट ने दोनों पत्रकारों को ₹75,000-₹75,000 के मुचलके पर जमानत दी। दोनों पत्रकारों को थाने में पूछताछ के बाद रिहा कर दिया जाएगा।