हरिद्वार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला सरकारी अस्पताल द्वारा भर्ती न किए जाने के बाद फर्श पर तड़पती दिख रही है। उसने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में जांच के बाद दोषी पाई गई एक डॉक्टर और दो नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।