थाइलैंड में मिला दुनिया का सबसे लंबे कद का भैंसा, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

थाईलैंड में निनलानी फार्म के 'किंगकॉन्ग' नाम के भैंसे का कद 6.08 फीट है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे लंबे कद के भैंसे का रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज हुआ है। यह सामान्य वयस्क भैंसे से करीब 20 इंच अधिक लंबा है। फार्म के मालिक के मुताबिक, 'किंगकॉन्ग' की उम्र 3-वर्ष है और वह शांत स्वभाव का है।