inshorts

थाईलैंड के फाइटर जेट्स ने कंबोडिया पर किया हमला

थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ लगते विवादित बॉर्डर को लेकर लड़ाई बढ़ने के बीच कंबोडिया पर फाइटर जेट्स से हवाई हमले किए हैं। थाई मिलिट्री अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती पांच प्रांतों में झड़पें हुई हैं। गौरतलब है, कंबोडियाई सैनिकों को खदेड़ने के लिए थाईलैंड ट्रैट प्रांत में नेवी के नेतृत्व में एक ऑपरेशन चला रहा है।