थाईलैंड के फेमस दरियाई घोड़े मू डेंग के लिए इथीरियम के को-फाउंडर विटालिक ने दान किए ₹2.5 करोड़

इथीरियम के सह-संस्थापक विटालिक बुटेरिन ने थाईलैंड के फेमस बौने दरियाई घोड़े मू डेंग की देखभाल के लिए करीब ₹2.5 करोड़ दान किए हैं। 'खाओ खिओव ओपन ज़ू' ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "वाइल्डलाइफ स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम में भाग लेने और...मू डेंग को गोद लेने के लिए धन्यवाद।" वहीं, विटालिक ने कहा, "मू डेंग का दत्तक पिता बनकर खुश हूं।"