थाईलैंड ने कंबोडिया पर लगाया सीज़फायर का उल्लंघन करने का आरोप, कंबोडिया ने किया खारिज
थाईलैंड की सेना ने दावा किया है कि कंबोडिया ने बिना शर्त सीज़फायर पर सहमति बनने के बावजूद उसके कई क्षेत्रों में हमले किए हैं। वहीं, कंबोडिया ने थाईलैंड के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी स्थान पर गोलीबारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 5 दिनों तक संघर्ष चला था।