थाईलैंड में झगड़े के बाद नाबालिग ने चाकू मारकर की सहपाठी की हत्या, कोर्ट से मिली ज़मानत
थाईलैंड में झगड़े के बाद एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने सहपाठी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद माता-पिता के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। बकौल पुलिस, आरोपों के तहत अधिकतम 15 वर्ष की सज़ा है।