थाईलैंड में ट्रेन पर क्रेन गिरने से कम-से-कम 22 लोगों की हुई मौत

AFP न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को पुलिस के हवाले से बताया कि थाईलैंड में एक क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई और इस हादसे में कम-से-कम 22 लोगों की मौत हो गई है। ट्रेन बैंकॉक से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही थी। यह ट्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट में इस्तेमाल की जा रही थी।