थूक लगा खाना, देवर की गंदी नीयत, पति का टॉर्चर…यूपी में महिला ने ससुरालवालों पर लगाए आरोप
गाज़ीपुर (यूपी) में एक महिला ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब 3-वर्ष पहले शादी करने वाली महिला के मुताबिक, पति उसपर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था और देवर ने ज़बरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। बकौल महिला, मायकेवालों से पैसे न मिलने पर उसे कई दिनों तक भूखा रखने के बाद थूक लगा खाना दिया गया।