थूक लगाकर यूपी के ढाबे में तंदूर पर रोटी सेंकता दिखा शख्स
बागपत (यूपी) में एक ढाबे में थूक लगाकर तंदूर पर रोटी सेंकते शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित गुलजार नामक होटल का बताया जा रहा है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में थूक लगाकर तंदूर पर रोटी सेंकते शख्स का वीडियो सामने आया था।