थूक लगाकर यूपी में रोटियां बनाता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक शादी समारोह में थूक लगाकर तंदूर में रोटियां बनाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो 23-फरवरी का है व आरोपी की पहचान फरहान के रूप में हुई है।