inshorts

यूपी में ज़मीन के लिए बने दुश्मन, थाने में मिले तो छलके आंसू; फूट-फूटकर रोए 2 भाई

यूपी के फतेहपुर में ज़मीन और फसल के बंटवारे को लेकर छह महीने से नाराज़ चल रहे दो सगे भाइयों का पुलिस ने समझौता कराया है। दोनों भाई करीब 15 साल पहले बेंगलुरु जाकर मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना चुके थे। थरियांव थाने में बातचीत के बाद दोनों गले लगकर रो पड़े। उनकी पत्नियां भी भावुक हो गईं।