ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक के शेयर में बुधवार को करीब 14% की तेज़ी आई और यह ₹147.40 तक पहुंचा। शेयरों में यह तेज़ी कंपनी द्वारा पश्चिम बंगाल में विस्तार के तहत कोलकाता में नया आउटलेट खोले जाने के बाद आई है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में शेयर 64% चढ़ चुका है जबकि Nifty 50 में 1% गिरावट रही।